भाजपा महिला मोर्चा का सदस्यता अभियान जारी, जिला सदयस्ता प्रभारी भाबर की उपस्थिति में 40 महिलाओं ने ली भाजपा की सदस्यता

May

भूपेंद्र बरमंडलिया, मेघनगर

भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष लता एलकर अदेशानुसार भाजपा जिला अध्यक्ष ओम प्रकाश शर्मा के मार्गदर्शन में भाजपा महिला मोर्चा जिला सदस्यता प्रभारी सुशीला प्रेम सिंह भाबर एवं भाजपा महिला मोर्चा जिलाधयक्ष आरती भानपुरिया के नेतृत्व में संगठन पर्व सदस्यता अभियान 2019 के तहत मेघनगर छोटा तालाब फलिया रोड पर सदस्य अभियान चलाया गया। इस मौके पर ग्रामीण क्षेत्र की महिलाओं में भाजपा में जुड़ने की होड़ देखने को मिली। श्रीमती आरती भानपुरिया ने बताया कि पूरे झाबुआ जिले में सदस्यता अभियान के तहत 20 हाजर महिलाओं को भाजपा संगठन से जोड़ने का लक्ष्य है । उन्होंने बताया कि महिला मोर्चा द्वारा सदस्यता अभियान में तेजी से कार्य किया जा रहा है । वहीं झाबुआ जिले का 18 मंडलों में पेटलावद राणापुर पिटोल कुंदनपुर झाबुआ कल्याणपुरा आदि जगह महिलाओं में भाजपा की सदस्यता को लेकर भारी उत्साह देखने को मिल रहा है। महिला मोर्चा की कार्यकर्ता सदस्य अभियान को लेकर जी-तोड़ मेहनत कर रही हैं।

)