भारतीय जनता युवा मोर्चा का प्रदेश सरकार के खिलाफ प्रदर्शन, युवाओं के साथ वादाखिलाफी को लेकर निकाली अर्थी, वचन पत्र की प्रति जलाई

- Advertisement -

पियुष चन्देल, अलीराजपुर
==========
युवाओं के साथ मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ और उनकी कांग्रेस सरकार के द्वारा युवाओं के साथ की गई वादाखिलाफी के विरोध में मध्य प्रदेश भारतीय जनता युवा मोर्चा के आह्वान पर अलीराजपुर मंडल अध्यक्ष गिरिराज मोदी के नेतृत्व में युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं द्वारा स्थानीय बस स्टैंड पर वचन पत्र की अर्थी निकाल कर वचन पत्र की प्रति को जलाया गया इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता श्री नागर सिंह चौहान, भाजपा जिला अध्यक्ष किशोर शाह, भारतीय जनता युवा मोर्चा के जिला महामंत्री रिंकेश तंवर, जिला उपाध्यक्ष रितेश डावर, अंकित शाह विशेष तौर पर मौजूद थे। कार्यकर्ताओं ने युवाओं के साथ धोखा करना बंद करो बंद कर, युवाओं को बेरोजगारी भत्ता दो भत्ता दो, भारत माता की जय आदि नारे भी लगाए गए। इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष किशोर शाह ने कहा कि कांग्रेस गरीबों को जला रही है, युवाओं के साथ कमलनाथ सरकार द्वारा वादाखिलाफी की गई है। युवाओं को कमलनाथ सरकार द्वारा धोखे में रखा गया आज युवा अपने आप को ठगा हुआ महसूस कर रहा है। प्रदेश में युवाओं के साथ की गई धोखेबाजी के विरोध में आज युवा मोर्चा द्वारा वचन पत्र जलाने एवम् वचन पत्र की अर्थी यात्रा निकालकर विरोध किया गया। कार्यक्रम में भाजपा के वरिष्ठ नेता पिंटू जायसवाल, अशोक ओझा,आजम अवास्या, युवा मोर्चा नगर महामंत्री दीपक परिहार, अल्पसंख्यक मोर्चा के जिला अध्यक्ष एमएस हुसैन पाकीजा, नगरपालिका उपाध्यक्ष मकु परवाल, पूर्व नपा उपाध्यक्ष विक्रम सेन, वरिष्ठ नेता दशरथ सिंह चन्देल, अभिषेक गहलोत, शुभम सराफ, प्रवीण परिहार सिद्धार्थ जैन, रोहित राठौड, मनोज किराड, कुलदीप राठौर सहित बड़ी संख्या में युवा मोर्चा के कार्यकर्ता उपस्थित थे।
उक्त जानकारी मंडल अध्यक्ष गिरिराज मोदी ने दी।

)