आलीराजपुर की 05 नवीन बी-पैक्स समितियां वर्चुअली शुभारंभ किया

0

फिरोज खान, आलीराजपुर

बलराम जयंती के अवसर पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने इंदौर की लक्ष्मीबाई नगर अनाज मंडी से राज्य स्तरीय ‘बलराम कृषि महोत्सव-2026’ का शुभारंभ किया। इस अवसर पर प्रदेश में 200 नवीन बी-पैक्स (प्राथमिक कृषि साख) सहकारी समितियों का वर्चुअल शुभारंभ भी किया गया।
उपायुक्त जीएस सोलंकी ने बताया कि इसी क्रम में आलीराजपुर जिले की 05 नवीन बी-पैक्स सहकारी समितियों का भी मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव द्वारा वर्चुअल शुभारंभ किया गया। सहकारिता विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार जिले में प्रारंभ की गई नवीन समितियों में अंधारकांच, मालवाई, सोंडवा, लक्ष्मणी एवं सेमलखेड़ी शामिल हैं।
नवीन बी-पैक्स समितियों के गठन से जिले के ग्रामीण एवं आदिवासी क्षेत्रों के किसानों को सहकारी संस्थाओं के माध्यम से कृषि से जुड़ी सुविधाएं एवं सेवाएं स्थानीय स्तर पर उपलब्ध हो सकेंगी। इससे किसानों को योजनाओं का लाभ लेने, कृषि गतिविधियों को बढ़ावा देने तथा ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करने में सहायता मिलेगी।

Leave A Reply

Your email address will not be published.