वीरेंद्र बसेर, घुघरी
झाबुआ जिले के घुघरी के समीप गुणावद पंचायत के पिपलीपाड़ा फलिया की आंगनवाड़ी कार्यकर्ता बिंदु कुंवर (36) और उनकी 16 वर्षीय बेटी अंतिम रतलाम में 13 दिन पूर्व हुए ई-स्कूटी ब्लास्ट का शिकार हो गई थीं। बिंदु कुंवर मूल रूप से रतलाम की रहने वाली है और क्षेत्र में आंगनवाड़ी कार्यकर्ता के रूप में पदस्थ थी। इस दर्दनाक हादसे में गंभीर रूप से झुलसी बेटी अंतिम ने मंगलवार सुबह इंदौर के एक निजी अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। वहीं, करीब 60 प्रतिशत झुलसी मां बिंदु कुंवर का इलाज अब भी जारी है।
