उज्जैन में बाबा महाकाल की भव्य पंचम सवारी: सीएम मोहन यादव ने किए दर्शन, रामघाट पर आसमान से बरसे फूल

0

दिनेश वर्मा झाबुआ

उज्जैन में भगवान श्री महाकाल की पंचम सवारी भक्ति, आस्था और उल्लास से सराबोर रही। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सवारी में सहभागिता कर बाबा महाकाल के दर्शन-पूजन किए और प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की। इस पावन अवसर पर “जय श्री महाकाल” के जयघोष से पूरी अवंतिका नगरी गूंज उठी। श्रद्धालुओं के उत्साह के बीच रामघाट पर हेलीकॉप्टर से पुष्प वर्षा कर बाबा महाकाल की सवारी का भव्य स्वागत किया गया। आस्था के इस मनोहारी दृश्य ने उज्जैन की समृद्ध धार्मिक एवं सांस्कृतिक परंपरा को जीवंत कर दिया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.