श्रावण मास मे घर घर किया संगीतमय मास पारायण, यज्ञ ए आहुति देकर किया समापन 

0

लोहित झामर, मेघनगर

मेघनगर नगर की धार्मिक संस्था श्री सरस्वती रामायण मण्डल मेघनगर द्वारा 45 वर्षों से श्रावण मास मे घर घर पहुंचकर संगीतमय मास पारायण किया जा रहा था इस वर्ष भी 46 वे श्रावण मास को दुम धाम से संगीतमय मास पारायण किया जो 27 जुलाई से प्रारंभ होकर 28 अगस्त को रामायण पुर्ण होने पर 30 अगस्त को यजमान जयन्त जी सिंगल के निवास पर सुबह राम दरबार की स्थापना पुजा अर्चना कर 12 बजे सुन्दर काण्ड के प्रत्येक दोहे पर यज्ञ मे आहुति देकर एक हजार हनुमान सहस्त्र नाम की सामुहिक आहुति देकर पुर्णा आहुति की आरती कर प्रसाद वितरण किया मण्डल द्वारा यजमान जयन्त सिंगल का रामायण पुस्तक साल श्रीफल भेंट कर सम्मान किया गया मण्डल के संरक्षक मुकेश मेहरता ने बताया कि श्रावण माह में आयोजित आयोजित धार्मिक कार्यक्रम में अनिल सोनी मोहनलाल ब्रजवासी काकु बसेर अल्पेश जाटव रिषभ मेहता हरिहर शर्मा तेजमल डामोर कुलदीप सोलंकी मयुर धनगाया हर्षित प्रजापति धनराज कांग रिषभ बैंड मनिश शर्मा निलेश बैंड विनोद भाई रतलाम अजय रतलाम आयुष गर्ग छोटु शर्मा सहित सभी सदस्यों का सराहनीय सहयोग रहा।

Leave A Reply

Your email address will not be published.