थांदला। राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर बेडमिंटन हॉल पर कबड्डी एवं बेडमिंटन खेल प्रतियोगिता का आयोजन खेल एवं युवा कल्याण विभाग के ब्लॉक कोऑर्डिनेटर नितिन डामर द्वारा आयोजित किया गया।
मुख्य अतिथि नगर परिषद अध्यक्ष प्रतिनिधि सुनील पणदा तथा विशेष अतिथि भाजपा जिला उपाध्यक्ष समर्थ उपाध्याय ने हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद के चित्र पर माल्यार्पण कर प्रतियोगिता का शुभारंभ किया गया।
