थांदला गौरव तत्वज्ञ श्री धर्मेंद्रमुनिजी म. सा. के सान्निध्य में युवा तपस्वी अर्पित मेहता ने मासक्षमण 31 उपवास की कठोर तपस्या पूर्ण की
रितेश गुप्ता, थांदला
यहां आचार्य श्री उमेशमुनिजी म. सा. के सुशिष्य धर्मदास गणनायक प्रवर्तक श्री जिनेंद्रमुनिजी म. सा. के आज्ञानुवर्ती तत्वज्ञ श्री धर्मेंद्रमुनिजी, रोचक वक्ता श्री संदीपमुनिजी आदि ठाणा – 8 एवं साध्वीश्री निखिलशीलाजी, दिव्यशीलाजी आदि ठाणा – 4 के सानिध्य में तपस्याओें का क्रम निरंतर जारी है। श्रीसंघ का हर एक सदस्य अपनी शक्ति अनुसार तप आराधना में भाग लेकर अपने कर्म की निर्जरा करते हुए संघ को गौरवान्वित कर रहा है। यहां श्री संघ के कार्यकारिणी सदस्य युवा व्यापारी प्रवीण मेहता के पुत्र श्री ललित जैन नवयुवक मंडल के सह सचिव युवा तपस्वी अर्पित मेहता ने 30 उपवास “मासक्षमण” की कठोर तपस्या पूर्ण की।
जब किसी परिवार मे मासक्षमण जैसी उग्र तपस्या हो तो उस परिवार की खुशी का ठिकाना नहीं रहता है। ऐसा ही मेहता परिवार के अर्पित मेहता ने युवा वय में 31 उपवास मासक्षमण की कठोर तपस्या पूर्ण की। जो अनुमोदनीय होकर सभी के लिए अनुकरणीय एवं प्रेरणादायी है।
