8-लेन एक्सप्रेसवे पर अवैध घुसपैठ रोकने और सुरक्षा व्यवस्था सुदृढ़ करने अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक द्वारा किया औचक निरीक्षण

0

थांदला/काकनवानी। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक प्रतिपाल महोबिया के द्वारा क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था एवं यातायात नियमों के पालन को सुनिश्चित करने हेतु एक महत्वपूर्ण संयुक्त भ्रमण किया गया। इस दौरान उनके साथ श्रीमान एसडीओपी राजेश सुलिया, थांदला टीआई अशोक कनेश एवं काकनवानी टीआई तारा मंडलोई मुख्य रूप से उपस्थित रहे।

अधिकारियों के दल द्वारा टिमरवानी टोल नाका एवं 8-लेन एक्सप्रेसवे का सघन निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक द्वारा निम्नलिखित महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश दिए गए।

अवैध घुसपैठ पर रोक: 8-लेन एक्सप्रेसवे पर होने वाली किसी भी प्रकार की अवैध घुसपैठ को पूरी तरह से रोकने हेतु कड़े इंतजाम करने के निर्देश दिए गए।

दुर्घटना प्रबंधन: हाईवे पर होने वाली वाहन दुर्घटनाओं के समय त्वरित रिस्पॉन्स और किए जाने वाले आवश्यक आपातकालीन इंतजामात के संबंध में मातहतों को निर्देशित किया गया, ताकि घायलों को समय पर मदद मिल सके।

पेट्रोलिंग वाहनों की चेकिंग: हाईवे पर सुरक्षा व्यवस्था में लगी NHAI पेट्रोलिंग वाहन और पुलिस PCR को मौके पर चेक किया गया तथा उन्हें मुस्तैदी से ड्यूटी करने व आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

थांदला और काकनवानी पुलिस चलाएगी ‘ज्वाइंट ऑपरेशन

एक्सप्रेसवे पर सुरक्षा व्यवस्था को अभेद्य बनाने के लिए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा थाना काकनवानी और थाना थांदला को आपस में समन्वय स्थापित कर ज्वाइंट ऑपरेशन (संयुक्त अभियान) चलाने के विशेष निर्देश दिए गए हैं। दोनों थाने मिलकर 8-लेन पर लगातार गश्त करेंगे और अवैध घुसपैठ व असामाजिक गतिविधियों पर अंकुश लगाएंगे।

हाईवे पर सुरक्षा और नियमों का पालन हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है। किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

Leave A Reply

Your email address will not be published.