आगामी त्योहार सादगी व सौहार्द से मनाएं ; थाना प्रभारी राजेश डावर

0

जितेंद्र वाणी नानपुर 

नानपुर। आगामी जन्माष्टमी एवं गणेश चतुर्थी त्योहार को लेकर नानपुर थाना परिसर में नगर एवं आसपास के क्षेत्र के प्रबुद्धजनों की उपस्थिति में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में थाना प्रभारी राजेश डावर ने समिति सदस्यों से त्योहारों को शांतिपूर्ण ढंग से मनाने को लेकर सुझाव आमंत्रित किए तथा व्यवस्थाओं के संबंध में जानकारी ली।

थाना प्रभारी राजेश डावर ने कहा कि जन्माष्टमी एवं गणेश चतुर्थी के त्योहार सादगी, शांति और आपसी सौहार्द के साथ मनाए जाएं। उन्होंने कहा कि सभी धर्मों के त्योहार हमें एक-दूसरे के प्रति अपनत्व, भाईचारे और सद्भाव की भावना का संदेश देते हैं। उन्होंने सभी से कानून-व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस प्रशासन का सहयोग करने की अपील की।

नानपुर की यातायात व्यवस्था का उठा मुद्दा

शांति समिति अध्यक्ष मुकेश वाणी (मक्कू) ने नानपुर की यातायात व्यवस्था की ओर पुलिस प्रशासन का ध्यान आकर्षित करते हुए कहा कि नगर की गलियों एवं मोरासा रोड तिराहे पर ट्रैफिक एवं पुलिस जवानों की पर्याप्त व्यवस्था नहीं होने से दुर्घटना की आशंका बनी रहती है। त्योहारों के दौरान यातायात व्यवस्था को और बेहतर किए जाने की आवश्यकता है। हाट बाजार के दिन गाँधी तिराहे से पुराने बस्टेशन तक फोर हवीलर व टू व्हीलर वहान प्रतिबंधित रहेगा सख्ती से कार्रवाई होनी चाहिए। जितेंद्र वाणी राज ने भी रखी बात नानपुर थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित, यातायात व्यवस्था और नाबालिग वाहन चालकों पर कार्रवाई का उठा मुद्दा।

ग्रामीणों ने कहा कि तेज रफ्तार से वाहन चलाने वाले कम उम्र के चालकों के कारण छोटे बच्चे अक्सर दुर्घटना की चपेट में आ सकते हैं। ऐसे मामलों में पुलिस द्वारा प्रभावी कार्रवाई की जानी चाहिए।

Leave A Reply

Your email address will not be published.