नकली सोने के बिस्किट बेचकर ठगी करने वाले आरोपी को पुलिस ने पकड़ा 

0

आलीराजपुर। पुलिस अधीक्षक अलीराजपुर रघुवंश सिंह भदौरिया द्वारा बताया गया कि दिनांक-02.06.2026 को फरियादी बापूसिह पिता धनसिह बघेल, उम्र 32 वर्ष, निवासी चमारबेगडा हा.मु. तालाब फलिया आलीराजपुर द्वारा रिपोर्ट किया कि मै वन विभाग मे वन रक्षक के पद पर वन परिक्षेत्र वन मण्डल आलीराजपुर कार्यालय उमराली/सोण्डवा में पदस्थ हुँ ।

विभागीय वृक्षारोपण के कार्य की मजदूरी करवाने के दौरान झाबुआ का निवासी दिवान नाम का व्यक्ति से परिचय हुआ, जिसने बताया कि मेरा दोस्त राकेश बिलवाल निवासी सरदारपुर धार सुरत मजदुरी करने गया था जहा पर पुराने मकान का काम चल रहा था और मजदुरी के दौरान मेरे दोस्त को सोने के बिस्किट मिले है वह उन बिस्किटो को बेचना चाहता है । मैने दिवान को बिस्किट खरीदने से मना कर दिया तो दिवान रोज मुझे फोन करके कहने लगा की सोने के बिस्किट खरीदने में कोई समस्या नही होगी । मेरे दोस्त को पैसों की सख्त आवश्यकता है । मैं दिवान के झांसे में आ गया । दिवान ने मुझे दिनांक 26.05.2026 को उसके मोबाईल से कॉल करके आम्बुआ रोड उण्डवा फाटे के पास बुलाया वहाँ पर राकेश बिलवाल उर्फ रामलाल जामनिया और एक महिला आयी उन्होने मुझे बोला कि मुझे दिवान ने भेजा है । बिस्कीट चोकोर बना होकर 777 उकेरा हुआ था । उक्त महिला ने वह दोनो बिस्किट मुझे दे दिये और मुझसे 2,90,000/- रुपये ले लिये । बाद में फरियादी उक्त बिस्किट को चैक कराने के लिये सोनार की दुकान पर पहुचा तब उसे पता चला की दोनों बिस्किट नकली है । दिवान, राकेश बिलवाल और राकेश  के साथ आयी महिला द्वारा मुझे लालच और झांसा देकर मेरे साथ धोखाधडी कर मुझसे 2,90,000/- रुपये छल पुर्वक ले लिये । 

फरियादी की रिपोर्ट पर तत्काल अपराध क्रं. 252/2026 धारा-318(4) BNS का पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया, आरोपियों की गिरफ्तारी हेतु पुलिस अधीक्षक अलीराजपुर द्वारा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री प्रदीप पटेल, एसडीओपी अलीराजपुर के निर्देशन में थाना कोतवाली की टीम बनाई । उक्त टीम के द्वारा मुखबिर सूचना, तकनीकी साक्षियों की मदद से जानकारियाँ एकत्रित की गई प्राप्त जानकारी पर टीम द्वारा त्वरित कार्यवाही कर ग्राम पीपली थाना कालीदेवी, जामनिया थाना सरदारपुर जिला धार, ग्राम छापरी थाना राणापुर में दबिश दी गई  तथा आरोपी  01. राकेश पिता रमेश बिलवाल उम्र 25 वर्ष निवासी ग्राम पीपली थाना कालीदेवी, 02. पांगलीबाई पति राकेश बिलवाल उम्र 34 वर्ष निवासी ग्राम पीपली, 03.कालु पिता रामचंद वसुनिया उम्र-53 वर्ष निवासी ग्राम छापरी थाना राणापुर  को गिरफ्तार किया गया तथा आरोपियों के कब्जे से ठगी किये गये 70,000/- रूपये, सोने के जैसे दिखने वाले बिस्किट-02, वेट मशीन जप्त किये गये । 

उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी कोतवाली सोनू सिटोले, उनि सुनिल रन्दे, सउनि अरूण कुमार राठौर, सउनि लक्ष्मण देवडा, सउनि रामकुमार यादव, प्रआर फूंदी चौहान, प्रआर सुनिल डुडवे, प्रआर दिनेश भवेल, आर. सुमित चौहान, आर गंगाराम सोलंकी, मआर रेखा गामड व साबयर सेल का सराहनीय योगदान रहा ।

Leave A Reply

Your email address will not be published.