शासकीय तथा निजी शिक्षण संस्थाओं में रक्षाबंधन एवं जन्माष्टमी पर्व मनाया गया

0

मयंक विश्वकर्मा, आम्बुआ

संपूर्ण भारत वर्ष में हिंदू सनातन धर्म में मनाए जाने वाले भाई बहनों के स्नेह का पर्व रक्षाबंधन एवं भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव जन्माष्टमी शासन प्रशासन के निर्देशानुसार शासकीय एवं अशासकीय विद्यालयों में धूम धाम से मनाए जाने के समाचार प्राप्त हुए हैं।

            हमारे आम्बुआ संवाददाता को प्राप्त जानकारी अनुसार इस वर्ष रक्षाबंधन एवं जन्माष्टमी पर्व को शिक्षण संस्थाओं में धूम धाम से मनाए जाने के निर्देश शासन प्रशासन से प्राप्त होने के कारण दोनों त्योहार शासकीय एवं अशासकीय विद्यालयों में मनाए जाने के समाचार प्राप्त हुए हैं, इसी कड़ी में पी एम श्री उ मा वि आम्बुआ, कन्या – बालक प्राथमिक विद्यालय, तथा निजी शिक्षण संस्था टेलेंट पब्लिक स्कूल एवं अंशुल विद्या मंदिर में भी मनाया गया, जहां पर नन्हे मुन्नों ने रक्षा सूत्र बांधे तथा राधा कृष्ण के श्रंगार के साथ जन्माष्टमी पर्व मनाया गया ,कृष्ण ने माखन मटकी फोड़ी, बच्चों को मिठाई आदि वितरित की गई।

Leave A Reply

Your email address will not be published.