शासकीय प्राथमिक और माध्यमिक स्कूलों की सफाई व पेयजल व्यवस्था अब पंचायतों के जिम्मे

0

मयंक विश्वकर्मा, आम्बुआ

क्षेत्र में संचालित शासकीय प्राथमिक विद्यालय जिनमें सफाई कर्मचारी तथा चपरासी आदि की व्यवस्था नहीं होने के कारण संस्थाओं में सफाई तथा अन्य कार्यों में परेशानी आ रही थी को मद्देनजर रखते हुए शासन स्तर से एक आदेश जारी कर यह कार्य स्थानीय पंचायतों को सौंपे जाने के समाचार प्राप्त हुए हैं।

          मिली जानकारी अनुसार अधिकांश प्राथमिक एवं माध्यमिक विद्यालयों में सफाई तथा अन्य कार्यों हेतु कर्म चारियों की व्यवस्था नहीं होने के कारण संस्थाओं में साफ-सफाई बच्चों तथा शिक्षक शिक्षिकाओं को स्वयं ही करना पड़ती है,इन संस्थाओं के पास इस हेतु किसी भी प्रकार का बजट या मद नहीं होती है जिसके माध्यम से खर्च कर व्यवस्था की जाए।

उक्त परेशानी के मद्देनजर म प्र शासन, पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग मंत्रालय भोपाल द्वारा पत्र क्रमांक/पं रा/IT/F 501 /2026-27 दिनांक 27/8/2026 के माध्यम से मुख्य कार्य पालन अधिकारी समस्त जिला पंचायतों एवं समस्त जनपद पंचायतों को आदेशित किया गया कि वे ग्राम पंचायतों को निर्देशित करें कि पंचायत क्षेत्र की समस्त प्राथमिक एवं माध्यमिक विद्यालयों में शिक्षा के स्तर को सुद्रढ बनाने हेतु स्कूल/शाला/विद्यालय में बुनियादी सुविधाओं हेतु स्कूल प्रांगणों ( मैदान) शौचालयों की सफाई,शुद्ध पेयजल तथा छोटी मोटी मरम्मत कार्य साफ सफाई का दायित्व का निर्वहन करें, तथा इस पर होने वाले खर्च के लिए पंचायतों को मिलने वाले 15 वें एवं 16 वें वित्त आयोग की टाईट मद से प्राप्त राशि तथा स्वयं की आय (OSR) से भी कार्य करवाए जा सकते हैं।इस तरह शिक्षण संस्थाओं को व्यवस्थित रूप दिया जा सकता है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.