मयंक विश्वकर्मा, आम्बुआ
श्रावण मास के अंतिम सोमवार को शिवालयों में दिन भर पूजा अर्चना करने वाले भक्तों की भीड़ उमड़ती रही ,शाम पांच बजे से भोले बाबा की सवारी निकाली गई तथा शिवजी की महाआरती की गई।

मिली जानकारी अनुसार भोले नाथ को प्रिय मास सावन अपने अंतिम चरण में चल रहा है,इस माह के सोमवार का विशेष महत्व रहता है जिसमें शिवजी का विशेष श्रृंगार तथा पूजा अर्चना अभिषेक किया जाता है,आज सावन मास का अंतिम सोमवार होने से आम्बुआ हथिनेश्वर महादेव की सवारी धूम धाम से डी.जे की धुन पर निकली गई क़स्बे के विभिन्न मार्गों से होते हुए यह सवारी पुनः शिवालय पहुंची जहां पर पुजारी शंकर लाल पारिख द्वारा महाआरती की गई महिला मंडल द्वारा भजनों की प्रस्तुति दी गई, तत्पश्चात महाप्रसादी का वितरण किया गया।
