चंद्रशेखर आजाद नगर में संयुक्त टीम ने पकड़ा लकड़ी से भरा वाहन

0

भूपेंद्र चौहान, चंद्रशेखर आजाद नगर

चंद्रशेखर आजाद नगर में राजस्व एवं वन विभाग की संयुक्त टीम ने मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए खेरियामाली निवासी अजय पिता अशोक डामोर के मामले में जांच शुरू की है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार खैर के पेड़ों की अवैध कटाई कर लकड़ी को एक अशोक लीलैंड वाहन में भरकर ले जाया जा रहा था। वाहन चालक का आरोप है कि मौके पर स्थानीय लोगों द्वारा वाहन मालिक को भगा दिया गया।

संयुक्त टीम ने वाहन चालक तथा लकड़ी को अपने कब्जे में लेकर वन विभाग कार्यालय पहुंचाया, जहां मामले में आवश्यक वैधानिक कार्रवाई जारी है। वाहन क्रमांक MP 42 ZC 5542 बताया जा रहा है। वन विभाग द्वारा मामले की विस्तृत जांच की जा रही है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.