लोकेन्द्र चाणोदिया, बामनिया
पेटलावद रोड स्थित श्री मंशापूर्ण खेड़ापति हनुमानजी मंदिर पर सूत्रों से प्राप्त जानकारी अनुसार गत शाम या रात्रि 8 बजे पूर्व में अज्ञात चोरों द्वारा खुले दरवाजे के फायदा उठाते हुवे हनुमानजी को पहनाये हुवे दो चांदी के कड़े एवं पास में गुलक में रखी नगदी की चोरी कर ली। मंदिर पुजारी ने जब प्रातः मंदिर खोला तब उनका ध्यान कड़े पर गया तब पुजारी द्वारा मंदिर समिति को सूचना दी गई।
