27वें रोजे पर मीडिया कर्मियों ने की रोजा इफ्तार पार्टी

- Advertisement -

भूपेंद्र बरमंडलिया, मेघनगर
माहे रमजान के मुकद्दस व पवित्र पर्व पर मेघनगर के गेस्ट हाउस में रोजा इफ्तार पार्टी का शानदार प्रोग्राम युवा पत्रकार भारतीय पत्रकार संघ के युवा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष निलेश भानपुरिया ने किया। रोजा इफ्तार पार्टी मे भारतीय पत्रकार संघ के प्रदेश संयोजक हाजी सलीम शेरानी, पूर्व सरपंच व वरिष्ठ पत्रकार पुरुषोत्तम प्रजापत, अनूप भंडारी,रहीम शेरानी, युसूफ शेरानी,दशरथ सिंह कठठा, भूपेंद्र बरमंडलिया, जिया उल हक कादरी,मनीष नाहटा जैन, जाकिर हुसैन शेख, निसार शेरानी आदि पत्रकारों ने रोजा इफ्तार पार्टी में शिरकत की ओर रोजा इफ्तार के पहले देश में शांति, अमन, भाईचारा कायम रहे ऐसी दुआएं की गई। गौरतलब है कि इबादत के पवित्र माहे रमजान मे मुस्लिम समाज के साथ-साथ हिंदू समाज के लोग भी भीषण गर्मी मे रोजा रखकर भाईचारे का परिचय देते हुए अल्लाह की बंदगी मैं मशगूल है। साथ ही भाईचारे की मिसाल भी पेश कर रहे हैं। वही इस भीषण गर्मी में बच्चे भी रोजे रखकर कुरआन की तिलावत करते हुए खुदा की इबादत में जुटे हुए हैं।
)