झाबुआ लाइव पेटलावद से हरीश राठौड़ की रिपोर्ट
एक प्रेमी जोड़े को ने पकड़कर पेड़ पर बांधकर उनके साथ खूब मारपीट की। मारपीट में दोनो घायल हो गए। 24 घंटे पेड़ से बंधे रहने के बाद उन्हें 100 वाहन ने जाकर छुड़ाया। जानकारी के अनुसार ग्राम खामड़ीपाड़ा में ग्रामीणों ने बुधवार को एक प्रेमी जोड़े को पकड़कर पेड़ पर बांध दिया और उनके साथ इतनी मारपीट की कि वह अधमरे हो गए। घटना की जानकारी गुरूवार को 100 डॉयल पर दी गई। इसके बाद 100 डॉयल तत्काल मौके पर पहुंची और प्रधान आरक्षक शांतिलाल पगारे और संतोष राजोरिया ने पायलट सुरेश पाटीदार के साथ मिलकर उन्हें वहां से छुड़ाया। बताया जा रहा है कि महिला का पति को पहले से शक था कि उसके किसी अन्य युवक के साथ संबंध थे। इसके बाद उसने उसकी पत्नि से दो दिन बाद घर लोटकर आने को कहा था। जब पति घर से गया तो प्रेमी युवक उसके घर आ गया। थोड़ी देर बाद उसका पति अचानक उसके घर आ गया और दोनो को पकड़ लिया। इसके बाद उन्हें पेड़ से बांधकर इतना मारा कि उन्हें अधमरा कर दिया। फिलहाल समाचार लिखे जाने तक पुलिस थाने में प्रकरण दर्ज नही हुआ था।
चरित्र शंका में पत्नि के साथ की मारपीट-
ग्राम उन्नई में चरित्र शंका को लेकर एक पति ने अपनी पत्नि के साथ खूब मारपीट की। जिसके बाद मामला थाने जा पहुंचा। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार ग्राम उन्नई निवासी मूनसिंह भगोरा और उसकी पत्नि वालीबाई (30) के बीच पिछले कई दिनो से विवाद हो रहा था। विवाद का कारण था कि उसकी पत्नि का किसी अन्य युवक के साथ प्रेम संबंध है। इसी बात को लेकर गुरूवार को उसने वालीबाई के साथ मारपीट कर दी। जिसमें उसकी आंख के पास गंभीर चोट आई। उसका उपचार स्वास्थ्य केंद्र में किया गया। पुलिस ने पिड़ीता की रिपोर्ट पर धारा 294, 323, 506 आईपीसी के तहत प्रकरण दर्ज कर मामला जांच में ले लिया है। फिलहाल आरोपी पति मूनसिंह अभी फरार है।
हुआ विवाद और हो गई मारपीट-
बातो ही बातो में दो युवको के बीच विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ गया दोनो के बीच मारपीट में बदल गया। इसके बाद अन्य लोगों के हस्तक्षेप के बाद विवाद शांत हुआ। पुलिस के अनुसार प्रकाश कचारा पारगी निवासी करनगढ़ का गांव के ही युवक गुड््डु वरसिंह भाभर से विवाद हो गया था। बातो ही बातो में विवाद मारपीट तक जा पहुंचा और गुड््डू ने प्रकाश के साथ मारपीट कर दी। पुलिस ने धारा 294, 323, 506 आईपीसी के तहत आरोपी गुड््डू के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
चार युवकों ने की एक युवक के साथ जबरन मारपीट-
शराब के नशे में चार युवको ने एक युवक के साथ मारपीट कर दी। जिसमें युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस से मिली जानकारी अनुसार भूपेंद्रसिंह नहारसिंह राजपूत के साथ गुरूवार को राजू निवासी नहारपुरा और उसके तीन अन्य साथियो ने जबरन मारपीट कर दी। जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया। पीडि़त ने इसकी रिपोर्ट पुलिस थाने में दर्ज कराई। पुलिस ने धारा 294, 323, 506 आईपीसी के तहत प्रकरण दर्ज कर लिया है। चारो आरोपी अभी पुलिस गिरफ्त से बाहर है।
Trending
- नानपुर में निजी मोबाइल कंपनी ने खोदी सड़कें, गड्ढों से ग्रामीण और श्रद्धालु परेशान
- एक पेड़ मां के नाम अभियान के अंतर्गत शाला परिसर में किया पौधारोपण
- लायंस क्लब पेटलावद सेंट्रल ने ग्रीन डे पर तहसील उद्यान में रोप 250 फूलदार पौधे
- जोबट में कक्षा 9वीं के विद्यार्थियों को वितरित की गईं निःशुल्क साइकिलें
- मध्य प्रदेश पर्यटन विभाग की क्विज प्रतियोगिता में संस्कार पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों ने जिला स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त कर रचा इतिहास
- सीएम डॉ. मोहन का सुशासन पर जोर, कहा- न्याय सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है सरकार
- ग्राम पंचायत पलासड़ी में सामुदायिक वनाधिकार अधिनियम के तहत दावों का स्थल निरीक्षण संपन्न
- भोपालिया में गड्ढे से मिली दो महीने पहले चोरी हुई बाइक
- हरिराम गेहलोत हत्याकांड का पुलिस ने किया खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार
- अभिभाषक संघ थांदला की नवनिर्वाचित कार्यकारिणी गठित
Next Post