श्री राजेंद्र जैन नवयुवक परिषद का राष्ट्रीय अधिवेशन 3 एवं 4 अक्टूबर 2026 को इंदौर में होगा

0

पारा। अखिल भारतीय श्री राजेंद्र जैन नवयुवक परिषद का राष्ट्रीय अधिवेशन दिनांक 3 एवं 4 अक्टूबर 2026 को इन्दोर में आयोजित होगा । परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रकाश छाजेड ने जानकारी देते हुए बताया कि पूज्य गुरुदेव यतींद्र सूरीश्वरजी द्वारा कार्तिक पूर्णिमा 2016, 15 नवंबर 1959 रविवार को की थी। सन् 1959 में मोहनखेड़ा तोर्थ मे स्थापित परिषद को 67 वर्ष हो गये है। चार उददेश्य समाज संगठन, धार्मिक शिक्षा, समाज-सुधार एवं आर्थिक विकास के लक्ष्य को लेकर पुण्यसम्राट राष्ट्रसन्त जयन्तसेन सूरीश्वरजी म.सा एवं समाज के श्रेष्ठीजन के प्रयासों से इस सस्था ने रजत-जयंति भाण्डवपूर एवं स्वर्ण जयंति राजेन्द्र नगर में आयोजित हुई।
पूण्य सम्राट ने अपनी अंतिम सांस तक राजस्थान गुजरात मालवा एवं दक्षिण भारत तक इस संस्था का परचम फैलाया । परिषद के सभी इकाइयों द्वारा जिनशासन के सेवा कार्यों में, प्रतिष्ठा – अंजनशलाका, दीक्षा महोत्सव आदि में एवं वृक्षारोपण, स्वास्थ्य- चिकित्सा सेवा, शिक्षा आदि कार्यों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया जाता है ।

वर्तमान गच्छाधिपति हृदय स‌म्राट नित्यसेन सूरीश्वरजी म.सा., आचार्य श्रीमद विजय जयरत्न सूरीश्वरजी म. सा. एवं मुनि भगवन्तों, साध्वीजी भगवन्तों की सेवा से यह संस्था देशभर में सेवा कार्यों में संलग्न है । पूज्य गच्छाधिपतिश्री की पावन निश्रा मे दिनांक 3.10.26 महिला, बहु एवं बालिका परिषद व 4.10.26 को नवयुवक एवं तरुण परिषद का अधिवेशन होगा।

प्रकाश छाजेड़ ने बताया कि इस अधिवेशन में मालवा गुजरात, महाराष्ट्र राजस्थान व दक्षिण भारत से परिषद परिवार इंदौर पहुंच रहा है । अधिवेशन की व्यापक तैयारियां इंदौर श्रीसंघ द्वारा की गई। आवास-व्यवस्था हेतु पंजीयन की लिंक भेजी गयी। सम्मेलन में प्रभात फेरी, झंडा वंदन, गुरु भगवन्तों के आशीर्वचन , प्रगति प्रतिवेदन एवं श्रेष्ठता के पुरस्कार प्रदान किये जायेगे। शाखाएं अपना प्रतिवेदन शीघ्र भेजे। कैबिनेट मंत्री चेतनजी कश्यप एवं अनेक सामाजिक राजनैतिक वरिष्ठों को आमंत्रण दिया गया है। परिषद परिवार अधिवेशन के आमंत्रण के लिये प्रवास कर रहे हैं। सभी परिषद साथी पधार कर अधिवेशन को सफल बनाये ।

Leave A Reply

Your email address will not be published.