चंद्रशेखर आजाद नगर भाबरा चिंतामन गणेश, मित्र मंडल सोनी मोहल्ला के पंडाल में पहुंचे सांसद अनीता नागर सिंह चौहान

0

चंद्रशेखर आजाद नगर। चिंतामन गणेश मित्र मंडल, सोनी मोहल्ला भाबरा के पंडाल में आज गणपति बप्पा के दर्शन एवं पूजन के लिए रतलाम सांसद श्रीमती अनीता नगर सिंह चौहान उपस्थित रहीं। उन्होंने भगवान श्री गणेश के दर्शन कर क्षेत्रवासियों की सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की।

इस अवसर पर उनके साथ पूर्व विधायक माधव सिंह डाबर,, मंडल अध्यक्ष एवं नगर पंचायत उपाध्यक्ष नारायण जी अरोड़ा, मनीष जी शुक्ला, विजय जी जैन, सुरेश जी माहेश्वरी एवं यश वासु सोनी सहित मंडल के सदस्य एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

पंडाल में कपिल सोनी विशाल अरोड़ा मयंक सोनी सुमित जैन, जयंत जी जैन, अतुल अरोड़ा, गौतम राठौड़ एवं एंजल जैन सहित चिंतामन गणेश मित्र मंडल के सदस्यों एवं कार्यकर्ताओं ने अतिथियों का स्वागत किया।

चिंतामन गणेश, सोनी मोहल्ला के पंडाल में गणपति बप्पा के दर्शन के दौरान भक्तिमय वातावरण बना रहा और श्रद्धालुओं में उत्साह देखने को मिला। मंडल सदस्यों ने अतिथियों का स्वागत करते हुए क्षेत्र की सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की।

Leave A Reply

Your email address will not be published.