चंद्रशेखर आजाद नगर। हमारा जिला आलीराजपुर मध्यप्रदेश का आदिवासी बहुल एवं सीमांत जिला है, जहाँ आज भी समाज में कई कुप्रथाएँ, विधिक जागरूकता की कमी और रूढ़िवादिता व्याप्त है। विशेष रूप से ग्रामीण अंचलों में बाल विवाह, दहेज प्रथा, छेड़छाड़, जमीन विवाद और अंधविश्वास से जुड़ी घटनाएं आज भी सामने आती हैं। शिक्षा के अभाव और कानून की जानकारी न होने के कारण आदिवासी भाई-बहन अपने अधिकारों को नहीं पहचान पाते और शोषण का शिकार हो जाते हैं। इसी कमी को दूर करने के लिए जिला विधिक सेवा प्राधिकरण आलीराजपुर द्वारा विधिक साक्षरता शिविर कार्यक्रम पीएम श्री शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय चंद्रशेखर आजाद नगर (भाबरा) में विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन किया जा रहा है।
