मध्यप्रदेश के सरकारी और निजी औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों (ITI) में प्रवेश के लिए ‘पहले आओ, पहले पाओ’ (First Come First Serve – FCFS) राउंड की शुरुआत हो गई है। मध्यप्रदेश राज्य कौशल विकास एवं रोजगार निर्माण बोर्ड (MPSSDEGB) भोपाल ने सत्र 2026 के लिए इस राउंड का विस्तृत शेड्यूल जारी कर दिया है। 15 सितंबर को पोर्टल पर संस्थावार और ट्रेडवार रिक्त सीटों की जानकारी प्रदर्शित कर दी गई है। प्रवेश के इच्छुक उम्मीदवार 15 सितंबर से 22 सितंबर 2026 तक नवीन रजिस्ट्रेशन, त्रुटि सुधार और चॉइस फिलिंग कर सकते हैं।
चॉइस फिलिंग से जुड़े महत्वपूर्ण नियम
बोर्ड द्वारा जारी दिशा-निर्देशों के अनुसार प्रवेश के लिए सभी रजिस्टर्ड उम्मीदवारों को चॉइस फिलिंग करना अनिवार्य है:
-
उम्मीदवार अपनी स्वेच्छा से किसी 1 आईटीआई संस्थान के किसी 1 ट्रेड (व्यवसाय) के लिए चॉइस फिलिंग कर सकेंगे।
-
चॉइस लॉक होने के पश्चात किसी भी प्रकार का संशोधन संभव नहीं होगा। अतः उम्मीदवारों को सलाह दी गई है कि वे सावधानीपूर्वक चयन करें।
-
चॉइस फिलिंग करने से पहले उम्मीदवारों को पोर्टल पर संबंधित आईटीआई में व्यवसायवार रिक्त सीटों की संख्या अवश्य जांच लेनी चाहिए।
प्रवेश, शुल्क और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन की प्रक्रिया
-
उम्मीदवारों को प्रवेश के लिए 50 रुपये का भुगतान कर अपनी चॉइस लॉक करनी होगी।
-
इसके बाद अलॉटमेंट लेटर का प्रिंट निकालकर संबंधित आईटीआई में प्रवेश के लिए पहुंचना होगा।
-
उम्मीदवारों को उसी दिन अपने सभी मूल दस्तावेजों (Original Documents) और उनकी 2 सेट फोटोकॉपी के साथ उपस्थित होकर वेरिफिकेशन कराना अनिवार्य है।
-
वेरिफिकेशन प्रक्रिया पूरी होने के बाद प्रवेश फीस का भुगतान कर प्रवेश स्लिप (Admission Slip) का प्रिंट निकालना होगा और उसे संबंधित आईटीआई में जमा करना होगा।
![]()
लापरवाही पर निरस्त होगा अलॉटमेंट
शेड्यूल में स्पष्ट किया गया है कि यदि किसी उम्मीदवार द्वारा उपरोक्त प्रक्रिया (वेरिफिकेशन और फीस जमा करना) को पूर्ण नहीं किया जाता है, तो संबंधित संस्था द्वारा अगले कार्यालयीन दिवस में दोपहर 01 बजे के पश्चात उनका अलॉटमेंट निरस्त कर दिया जाएगा। इसके बाद वह रिक्त सीट ‘पहले आओ पहले पाओ’ के आधार पर किसी अन्य आवेदक को दे दी जाएगी।
