खरडू बड़ी। नगर में गणेशोत्सव पर गणेश मित्रता मण्डल खरडू बड़ी के युवाओं ने खरडू बड़ी के राजा गणेश जी का भव्य आगमन ढोल नगाड़ों के साथ किया। खरडू बड़ी में गणपति बप्पा की प्रतिमा करीबन 10 फिट ऊंची की गुजरात के गोधरा से लाई गई।जिसका गांव में भव्य आगमन गणेश मित्रता मण्डल के साथ ग्रामीणों ने फटाके एवं पुष्प वर्षा कर किया गया। गणपति बप्पा के आगमन के पहले गणेश मित्रता मंडल के युवाओं ने करीबन 5 दिनों के पहले से ही रात दिन गणेश पंडाल को आकर्षक रूप से सजाया गया। जिसके बाद 14 सितंबर को गणेश चतुर्थी के दिन बप्पा का गांव में डीजे के साथ गांव में जुलूस निकालकर नगर भ्रमण कर धूमधाम के साथ उत्साह के साथ बप्पा की स्थापना की गई।शाम को गणेश जी की पूजा अर्चना के साथ वैदिक मंत्रोच्चार के साथ पूजन किया।इसके बाद बप्पा की महाआरती की गई जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित हुए। इसके बाद गणपति बप्पा मोरिया के जयकारों से पूरा वातावरण भक्तिमय हो उठा।
