जितेंद्र वाणी, नानपुर
स्थानीय 200 वर्ष पुराने ऐतिहासिक जैन मंदिर (नांदुरी मंदिर) में चल रहे पर्वाधिराज पर्युषण के पांचवें दिन आज भगवान महावीर स्वामी का जन्म कल्याणक महोत्सव बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। शाम 5:00 बजे भगवान महावीर स्वामी के जन्म की मंगल बेला पर मंदिर को आकर्षक लाइटों और फूलों से सजाया गया था। सर्व समाज के लोगों ने मंदिर पहुंचकर भगवान को झूला झुलाकर पुण्य लाभ लिया। भगवान ने अहिंसा परमो धर्म का संदेश दिया था। इस अवसर पर बताया गया कि भगवान की माता को 14 मंगल स्वप्न आए थे।
