राजेंद्र बैरागी को बनाया चंशेआ नगर का बीईओ, कलेक्टर ने जारी किए आदेश

0

चंद्रशेखर आजाद नगर। बीईओ विनोद कोरी की सागर में सहायक आयुक्त के रूप में पदोन्नति होने के बाद रिक्त हुए पद की जिम्मेदारी अब उच्च माध्यमिक शिक्षक राजेंद्र कुमार बैरागी संभालेंगे। कार्यालय कलेक्टर (जनजातीय कार्य विभाग) के आदेश के अनुसार कलेक्टर नीतू माथुर ने तत्काल प्रभाव से उन्हें यह प्रभार सौंपा है। शासकीय कन्या उ.मा.वि. चंद्रशेखर आजाद नगर में पदस्थ उच्च माध्यमिक शिक्षक राजेंद्र कुमार बैरागी अब तक बीआरसी का पद भी संभाल रहे हैं। अब उन्हें विकास खंड शिक्षा अधिकारी (बीईओ) का वित्तीय (आहरण एवं संवितरण) और प्रशासकीय प्रभार दिया गया है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.