बाइक और बस की भिड़ंत में पति-पत्नी की मौत, टक्कर के बाद बस पलटी

0

लोहित झामर, मेघनगर

मेघनगर के समीप ग्राम फुटतालाब में गुरुवार देर शाम बाइक और बस के बीच हुई भिड़ंत में बाइक सवार पति-पत्नी की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार नानाजी पिता पूना डामोर उम्र 65 और उनकी पत्नी सुशीला डामोर निवासी अगराल घाटी बाइक से जा रहे थे, तभी बाइक को टक्कर मारने के बाद बस अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में दोनों पति-पत्नी की मौत हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। उधर, बस में सवार किसी भी सवारी को चोट नहीं आई है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.