आबकारी विभाग आलीराजपुर की जोबट के अवैध मदिरा विक्रय वाले ढाबों पर कार्रवाई

0

जितेंद्र वर्मा, जोबट
आलीराजपुर जिले में आबकारी विभाग के द्वारा चलाये जा रहे विशेष अभियान के तहत  अवैध मदिरा के कब्जा/परिवहन/विक्रय/ चौर्यनयन के विरुद्ध कार्यवाही लगातार जारी है। इसी तारतम्य में दिनांक 24.9.2026 को आलीराजपुर कलेक्टर नीतू माथुर  के आदेशानुसार, इंदौर संभाग उपायुक्त (आबकारी) इंदर सिंह जामोद के निर्देश अनुसार जिला आबकारी अधिकारी,जिला आलीराजपुर आर एस राय के मार्गदर्शन  में अवैध मदिरा का विक्रय, कब्जा चौर्यनयन, परिवहन के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत वृत्त जोबट  के जोबट कस्बे के ढाबों से अवैध मदिरा जप्त कर मध्य प्रदेश आबकारी अधिनियम की धारा 34(1) ‘क’ के कुल 07 प्रकरण दर्ज किए गए। जब्त मदिरा में बीयर कैन के 142 नग, ,व्हिस्की पाव के 220 नग , देशी प्लेन के 58 नग, वाईन बोतल के 20 नग, समस्त मदिरा मिलाकर कुल  128.4 बल्क ली. मदिरा जप्त की गई,। जिसकी कुल कीमत लगभग 59,230 रुपये है। उक्त कार्यवाही आबकारी उपनिरीक्षक  मोहित बिरला द्वारा की गई जिसमें मुख्य आरक्षक अमानुल्ला खान, जोत सिंह मावी आरक्षक शंकर लच्छेट, मनीष,, प्रवीण चौहान,, गवरा का सहयोग रहा। जहरीली एवं अवैध मदिरा के विरुद्ध  कार्यवाही निरंतर जारी रहेगी।

Leave A Reply

Your email address will not be published.