फार्म गेट एप से किसानों को नगद भुगतान पर व्यापारी एवं कृषकों में हर्ष, मंत्री नागर सिंह चौहान के प्रयासों की सराहना
विजय मालवी, बड़ी खट्टाली
फार्म गेट एप के माध्यम से किसानों को नगद भुगतान की पूर्ववत व्यवस्था लागू होने से जिले के व्यापारियों एवं कृषकों में हर्ष का माहौल है। इस संबंध में व्यापारी महासंघ अलीराजपुर के अध्यक्ष राजेश चौधरी एवं अन्य व्यापारी प्रतिनिधियों ने कैबिनेट मंत्री नागर सिंह चौहान, कृषि मंत्री एदल सिंह कंसाना, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, कृषि विभाग के एमडी कुमार पुरुषोत्तम भोपाल तथा डीएस प्रवीण कुमार वर्मा को व्यापारियों एवं किसानों की समस्याओं से अवगत कराया था।

