थांदला। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत विकासखंड स्तर पर आयोजित विभिन्न प्रतियोगिताओं में संस्कार पब्लिक स्कूल, थांदला के विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए विद्यालय का नाम रोशन किया है।
विकासखंड शिक्षा कार्यालय द्वारा आयोजित इस प्रतियोगिता में थांदला विकासखंड के विभिन्न विद्यालयों के विद्यार्थियों ने भाग लिया था। जिसमें संस्कार पब्लिक स्कूल के होनहारों ने बाजी मारी।
