पूर्णिमा पर होगा चारभुजा मंदिर में भागवत कथा का समापन, निकलेगा भव्य चल समारोह

0

विजय मालवी, बड़ी खट्टाली

श्री चारभुजा मंदिर परिसर में सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन किया जा रहा है। कथा का वाचन श्री चारभुजा मंदिर के मुख्य पुजारी स्वर्गीय पंडित घीसालाल शर्मा के पौत्र एवं वर्तमान पुजारी पंडित लक्ष्मीकांत शर्मा द्वारा किया जा रहा है। श्री चारभुजा मंदिर परिसर में भगवान श्री चारभुजा नाथजी के सम्मुख पिछले 50 वर्षों से अधिक समय से भागवत कथा के आयोजन की परंपरा चली आ रही है। इस धार्मिक आयोजन में चारभुजा धाम खट्टाली के सर्व हिंदू समाज द्वारा पूजा-अर्चना की जाती है।

सात दिवसीय भागवत कथा का समापन 26 सितंबर को पूर्णिमा पर किया जाएगा। समापन कार्यक्रम रात्रि करीब 8 बजे होगा। इसके बाद श्रीमद्भागवत ग्रंथ की आरती की जाएगी और पूरे ग्राम में चल समारोह निकाला जाएगा। भागवत कथा के दौरान जिन श्रद्धालुओं द्वारा उपवास रखा जाता है, उनके घर भी श्रीमद्भागवत ग्रंथ का आगमन होता है। वहां श्रद्धालुओं द्वारा विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर आरती की जाती है। इस वर्ष भागवत कथा के उपवास में निशा रमेशचंद्र राठौर, मिनी सत्यप्रकाश राठौड़, चंचू सातूलाल राठौर एवं राहुल लक्ष्मीनारायण राठौर शामिल हैं।

Leave A Reply

Your email address will not be published.