खरडू बड़ी। झाबुआ जिले के गांव खरडू बड़ी में गणपति बप्पा को धूमधाम के साथ भव्य जुलूस निकाल कर बप्पा का विसर्जन किया। दस दिनो तक खरडू बड़ी एवं माल फलिया, वंजिया फलिया, शीतला माता मंदिर, भूरिया फलिया,ताराघाटी,छोटी खरडू, पीठनपुर, उमरिया आदि जगह इन दस दिनों तक गणेश पंडालो में अलग अलग धर्मिक कार्यक्रम किया गया।खरडू बड़ी में गणेश मित्रता मंडल द्वारा आखरी के दो दिनों में तेजाजी महाराज का कार्यक्रम आयोजन किया गया था।जिसके बाद आखरी दिन कार्यक्रम में विजेताओं को इनाम वितरण किये गए।
