टाऊन हाल में नारी शक्ति वंदन अभियान के समापन अवसर पर देश के प्रधानमंत्री मोदी का वर्चुअली उद्बोधन सुना

- Advertisement -

आरिफ हुसैन, चंद्रशेखर आजाद नगर

महिला दिवस 8 मार्च से पूर्व नारी शक्ति वंदन अभियान के तहत् महिलाओं के सम्मान में चलाये जा रहे नारी वंदन अभियान के समापन अवसर पर देश के प्रधानमंत्री माननीय नरेन्द्र मोदी के कार्यक्रम को बडी़ संख्या महिलाओं ने वर्चुअली लाईव सुना। आयोजन में उपस्थित महिलाओं को संबोधित करते हुवे देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा कि-नारी वंदन अभियान के समापन अवसर के आयोजन अवसर पर कार्यक्रम को सुन रही सभी माता बहनों को बधाई देता हूं समाज में महिलाओं की आर्थिक स्थिति मजबूत हो और वह सम्मान के साथ सिर ऊँचा उठा के गर्व से जीवन यापन कर सके। इसी लिये सरकार ने स्व सहायता के माध्यम से उनकी आर्थिक स्थिति मजबूत करने का संकल्प पूरा किया हैं। तीस करोड़ महिला दीदी को लखपति दीदी बनाने का लक्ष्य हैं।

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा महिला सहायता समूह की दीदी,स्वयं सहायता समूह की दीदी नहीं बल्कि राष्ट्र सहायता समूह की दीदी हैं। पश्चिम बंगाल में नारी शक्ति की सशक्त नारियों का उदाहरण दिये। ममता सरकार पर संदेहखाली में महिलाओं पर हुवे दुर्व्यवहार की निंदा की।

आयोजन में दूसरी वर्चुअली कार्यक्रम के तहत् मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डाक्टर मोहन यादव ने कृषकों को संबोधित कर वन क्लिक के माध्यम से किसान सम्मान निधि की तीसरी व फसल बीमा योजना की दावा राशि का भुगतान किसानों के खाते में किया।

इस अवसर कार्यक्रम के अतिथि के रूप में एसडीएम एसआर यादव, नगर परिषद सीएमओ सुशील ठाकुर, युवा.मोर्चा. जिला महामंत्री नरेंद्र परमार, जनपद क्षेत्र के कृषक, विभिन्न विभाग के कर्मचारी व अधिकारीगण उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन हेमेन्द्र गुप्ता ने किया। आभार नगर परिषद सीएमओ सुशील ठाकुर ने माना।