



मयंक विश्वकर्मा, आम्बुआ
शिक्षा के क्षेत्र में पिछड़ा रहने के कलंक को आदिवासी बाहुल्य आलीराजपुर जिला अब इस दिशा में बेहतर प्रदर्शन करने वालों की सूची में शामिल हो गया है, ग्रामीण क्षेत्रों में भी स्कूल बेहतर प्रदर्शन करते नजर आए हैं।अभी हाल ही में घोषित मां शि मं की परिक्षाओं के परिणाम में पी एम श्री उ मा वि आम्बुआ में 10 वी में विगत वर्ष 85 प्रतिशत के स्थान पर इस वर्ष 100 प्रतिशत रहा जिसमें महेश पिता अलसिंह ने 89 प्रतिशत तो शिवम् रमेश ने 79 प्रतिशत अंक प्राप्त किए।इसी तरह कक्षा 12 बीं में विगत वर्ष 90 प्रतिशत के स्थान पर 95 प्रतिशत रहा, जिसमें सामिया साजिद शेख़ ने 80 प्रतिशत तो शिवराज कैलाश ने 77 प्रतिशत अंक प्राप्त किए।इसी कड़ी में निजी शिक्षण संस्था में भी शत् प्रतिशत परीक्षा परिणाम की जानकारी प्राप्त हुई है जो कि उत्साह वर्धक कही जा सकती है।



शिवराज कैलाश किराड़ 77.6%विज्ञान संकाय में द्वितीय स्थान
