विद्युत कंपनी की मनमानी से ग्रामीणजन परेशान

0

खरडू बड़ी। विद्युत कंपनी की मनमानी से ग्रामीण क्षेत्रों के लोग परेशान होते है खास कर अभी गर्मी के मौसम में जब बिजली गुल हो जाती है और जब विद्युत कंपनी वाले कर्मचारियों के साथ अधिकारी कॉल अटेंड ना करे। जी हाँ हम बात कर रहे झाबुआ जिले के पारा डीसी के गांव खरडू बड़ी की जहाँ पर गुरुवार रात्रि में करीबन 9 बजे से गांव में बिजली चली गई। करीबन 30 मिनट तक गांव में बिजली नहीं आई तो ग्रामीणों ने ओर हमने मिलकर खरडू बड़ी में पदस्थ रमेश चौधरी को फ़ोन किया तो उन्होंने बताया कि मैं एक माह की छुट्टी पर हु जिसके बाद ग्रामीणों ने पारा डीसी के जेई सुनील मंडलोई को करीबन 10 बार कॉल किया तो भी उन्होंने कॉल अटेंड नहीं किया जिसके बाद झाबुआ के डी साहब पंवार को करीबन 10 बार कॉल किये तो उन्होंने भी कॉल अटेंड नहीं किया तो क्या कोई जिम्मेदार अधिकारी है नहीं है जो लोगो को उनके कॉल का जवाब दे सके। जब बिल की बात आती है तो एक माह पूरा होते ही बिल लेने आ जाते है। जब लाइन मेन छुट्टी पर चले जाएं तो उनकी जगह कोई जिम्मेदार नहीं है जो यहाँ की कमान संभाल सके। सिर्फ एक ही आउटसोर्स कर्मचारी गांव में योगेश डामोर जो कि रात को भी बुलाने पर आता है लेकिन कोई दूसरा कर्मचारी यहाँ नहीं आता है।

नहीं जेई कॉल अटेंड करते नहीं डी साहब ? तो किसी लाइन मेन को गांव में स्थाई कर देना चाहिए ताकि ग्रामीणों को परेशानी ना हो।

ग्रामीणों रमेश डामोररामा जनपद उपाध्यक्ष पति, मेसर,महेश, दुला, सिराज, सूरज, पुनम आदि का कहना है* कि गांव में कोई भी स्थाई लाइन मेन नहीं है रोजाना सुबह शाम लूप खोलने के लिए ग्रामीणों को डीपी पर आकर लूप निकालना पड़ता है। जिसको लेकर स्थाई लाइन मेन यहाँ पर होना चाहिए। रात को हमारे द्वारा विद्युत कंपनी के अधिकारियों को फ़ोन करो तो कोई कॉल अटेन्ड नहीं करे तो क्या ग्रामीणजन सिर्फ बिजली बिल भरने के लिए है क्या उनका अधिकार नही है वो गर्मी में पंखे की हवा नहीं खाये क्या?

Leave A Reply

Your email address will not be published.