बाबा रामदेवरा के लिए 110 श्रद्धालुओं का जत्था पैदल रवाना हुआ

0

खरडू बड़ी। हर साल की तरह इस साल भी बाबा रामदेवरा के लिए श्रद्धालुओं का जत्था रवाना हो रहे है जिसमे से रामा ब्लॉक के गांव खरडू बड़ी एवं इसके आस पास के 6 से 7 गांव के करीबन 110 श्रद्धालुओं द्वारा दिनांक 23 अगस्त रविवार को पैदल यात्रा कर यहाँ से करीबन 700 किलोमीटर चल कर जाएंगे।

इनकी यात्रा करीबन 18 दिनों में तय होकर बाबा रामदेवरा दर्शन धाम पहुचेंगे।पैदल जाने वाले श्रद्धालुओं का खरडू बड़ी एवं ताराघाटी में ग्रामीणों द्वारा पुष्पमाला पहनाकर एवं पुष्प वर्षा कर एवं प्रसादी देकर इनकी यात्रा मंगलमय की कामना के साथ रवाना किया। इसी के साथ ही इस यात्रा में 10 वर्षीय बालक कौटिल्य मुकेश गोयल जो कि पिछले 5 सालों से पैदल बाबा रामदेवरा धाम जाता है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.