खरडू बड़ी। आज झाबुआ के ब्लॉक रामा के अंतर्गत आने वाली ग्राम पंचायत पलासडी सामुदायिक वनाधिकार अधिनियम FRA 2006 के तहत प्रस्तुत दावे का स्थल निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान अनुविभागीय राजस्व अधिकारी झाबुआ एवं उपखंड समिति के अध्यक्ष महेश मंडलोई , *खंड शिक्षा अधिकारी उपखंड समिति के नोडल अधिकारी जय नारायण बैरागी जी, तहसीलदार तहसील रामा ललित जी RI शंकर ख़पेड़ बीपीओ जगजीवन राम दोहरी जनपद पंचायत रामा ब्लॉक समन्वयक पेसा एक्ट एवं शाखा प्रभारी विजु मावी सहित *ग्राम वन समिति का अध्यक्ष एवं समस्त सदस्य, पटवारी, डिप्टी रेंजर, पारा क्लस्टर सचिव संबंधित विभाग के प्रभारी एवं समस्त विभाग के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे। इस अवसर पर बड़ी संख्या में ग्राम के वरिष्ठ सरपंच तड़वी पटेल माताएं बहने ग्रामीणजन भी मौजूद रहे। अधिकारियों ने दावे से संबंधित स्थल का जायजा लिया और ग्रामीणों से चर्चा कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। वनाधिकार अधिनियम 2006 के तहत सामुदायिक दावों के निपटारे के लिए यह निरीक्षण महत्वपूर्ण माना जा रहा है।
