भोपालिया में गड्ढे से मिली दो महीने पहले चोरी हुई बाइक

0

ब्रजेश श्रीवास्तव, छकतला

भोपालिया में दो माह पूर्व राजेश राठौड़ के घर के पीछे से चोरी हुई बाइक (MP11MK9147) एक सुनसान जगह पर गड्ढे में बरामद हुई है। ऐसा प्रतीत होता है कि चोरों ने इसे पहले कुछ दिन छिपाकर रखा और फिर पुलिस से बचने के लिए गड्ढा खोदकर इसे ठिकाने लगाने का प्रयास किया, जिससे उनकी पोल खुल गई।

दरअसल, दो दिन पहले ही पुलिस ने एक हीरो एचएफ डीलक्स बाइक जब्त कर एक आरोपी को जेल भेजा था। पुलिस की इसी सख्त कार्रवाई से घबराकर चोरों ने दो महीने पहले चुराई गई इस बाइक को जमीन में छिपाने की कोशिश की थी।

Leave A Reply

Your email address will not be published.