ब्रजेश श्रीवास्तव, छकतला
पीएम श्री कन्या हाईस्कूल छकतला में दिनांक *21 सितंबर 2026* को पालक-शिक्षक संघ की बैठक आयोजित की गई। बैठक में बड़ी संख्या में अभिभावकगण एवं संस्था के समस्त शिक्षक उपस्थित रहे। बैठक के दौरान पालकों ने अपने विचार व्यक्त करते हुए छात्राओं की शिक्षा एवं नियमित उपस्थिति के संबंध में महत्वपूर्ण सुझाव दिए। इस अवसर पर विद्यालय में आयोजित भाषण एवं चित्रकला प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली विजेता छात्राओं को पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया गया।
