80वाँ स्वंतत्रता दिवस हर्षोल्लास से मनाया गया, स्कूली बच्चों ने निकाली प्रभात फेरी

0

खरडू बड़ी। झाबुआ जिले के रामा ब्लॉक के गांव खरडू बड़ी में 80वॉ स्वंतत्रता दिवस काफी उत्साह उलास के साथ मनाया गया। स्वंतत्रता दिवस पर खरडू बड़ी की शा. उच्च. मा. विद्यालय पर स्कूल के प्रभारी प्राचार्य राजेश जहांगीर द्वारा ध्वजारोहण किया जिसमें स्कूल के समस्त स्टाफ गन के साथ छात्र- छात्राएं उपस्थित थे।

*देशभक्ति जयघोष के साथ गांव में निकाली प्रभातफेरी*

स्कूल के छात्र छात्राओं द्वारा गांव में देशभक्ति जयघोष के साथ प्रभातफेरी निकाली गई। जिसके बाद आयुर्वेदिक चिकित्सा पर अपने स्टॉफगण के साथ डॉ. पार्वती रावत ने ध्वजारोहण किया। एवं गांव की ग्राम पंचायत पर गांव के सरपंच रमेश भुर्जी डामोर द्वारा ध्वजारोहण किया गया। जिसके बाद ग्राम की आदिम जाति सेवा सहकारी समिति पर ध्वजारोहण किया गया।

इसके बाद शासकीय स्कूल परिसर में स्कूल के बच्चो द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम किया गया जिसमे देश भक्ति गीतों पर छात्रों द्वारा नृत्य किया और कई छोटे बच्चों द्वारा देश भक्ति की कहानियां सुनाई गई। पूरे कार्यक्रम का संचालन दिनेश सिंह टांक द्वारा किया गया।जिसमे मुख्य अतिथि के रूप में गांव के सरपंच रमेश भुरजी डामोर, दिनेश पारगी, कैलाश पाटीदार,पिंटू डावर, राजेन्द्र भूरिया, भारत गुर्जर, तोलिया डामोर, शंकर भूरिया,सुनील भूरिया,विजेंद्र डामोर, खुमसिंग डामोर,कालू डामोर आदि ग्रामीण जन उपस्थित रहे। कार्यक्रम का आभार प्रकट शंकर सिंह राठौड़ द्वारा किया गया।

*विशेष ग्राम सभा का आयोजन किया गया जिसमें काफी संख्या में ग्रामीणों ने हिस्सा लिया*

संस्कृतिक कार्यक्रम का समापन होने के बाद ग्राम पंचायत खरडू बड़ी में विशेष ग्राम सभा का आयोजन किया गया जिसमें काफी संख्या में ग्रामीणजन एवं जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे। जिसमे ग्रामीणों को ग्राम पंचायत के सचिव प्रकाश सोलंकी द्वारा शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे जानकारी दी गई।

Leave A Reply

Your email address will not be published.