सापन नदी के पुल पर दिनदहाड़े कार सवार से छीनी सोने की चेन, बैग भी ले गए बाइक सवार बदमाश

0


खरडू बडी।
झाबुआ जिले के गांव खरडू बड़ी में रविवार दोपहर में करीबन 1.30 बजे दिनदहाड़े दो बाइक पर चार लोग नकाब पहनकर आये और कार क्रमांक GJ 05 JA 8154 जो कि पारा के गांव पीथमपुर के हॉस्टल अधीक्षक अपने पत्नी और बच्चो के साथ अपने गृह गांव कालीदेवी गोला जा रहे थे तभी बाइकर्स ने उन्हें सापन नदी पर ओवरटेक करके उनके आगे अपनी बाइक खड़ी कर कार में सवार पति पत्नी से झूमाझटकी कर उनकी पत्नी विमला वास्केल के गले मे से सोने की चेन को खिंचा ओर उनके बेग को ले गए। विमला ने बताया कि हमारे बेग में होस्टल के कागजात एवं नगदी थी साथ ही मेरे पति के पास दो मोबाइल और एक अन्य मोबाइल जो ले गए।घटना के बाद जब चोर चोरी कर के भागे तब वह खरडू बड़ी में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गए।


घटना स्थल पर झाबुआ थाने से थाना प्रभारी आर.सी.भास्करे अपनी टीम के साथ मौखे पर पहुँचे ओर घटना की जानकारी लेकर जांच में जुट गई। मला वास्केल पत्नी ने बताया कि हम पारा गांव के पीथमपुर होस्टल अधीक्षक एवं शिक्षक है और आज रविवार को छुट्टी थी तो हम बच्चो के साथ कालीदेवी गोला ग्रह गांव है वहाँ जा रहे थे जैसे ही हमने खरडू बड़ी की सापन नदी के पुल पर पहुँचे तो दो बाइकर्स ने हमको ओवरटेक करके नदी के पर हमारी कार के आगे खड़ी कर के दो लोग नकाब पोश आये और मेरे गले से सोने की चेन खिंची ओर उनके पास उनका पर्स रखा था वो ले गए साथ ही हमारे पास तीन मोबाइल थे वो भी ले गए पर्स में हमारे सरकारी कागजात एवं बैंक के चेक बुक भी थी एवं नगदी भी थे।जिसकी सूचना हमने झाबुआ थाने में दर्ज की।

Leave A Reply

Your email address will not be published.