उचित मूल्य दुकान पर राशन वितरण में बड़ी धांधली, 105 क्विंटल से अधिक गेहूं गायब, प्रकरण दर्ज

0

आलीराजपुर । कलेक्टर नीतू माथुर के निर्देश पर जन विश्वास अभियान के तहत उदयगढ़ की शासकीय उचित मूल्य दुकान का निरीक्षण किया गया। जांच में हितग्राहियों को अप्रैल से चावल नहीं मिलने, अगस्त में निर्धारित मात्रा से कम राशन वितरण तथा बायोमेट्रिक ऑथेंटिकेशन के बाद राशन नहीं देने की अनियमितताएं सामने आईं।

भौतिक स्टॉक एवं अभिलेखों के मिलान में करीब 105.12 क्विंटल गेहूं, 4.49 क्विंटल चावल एवं 2.36 क्विंटल नमक की कमी पाई गई। मामले में आवश्यक वस्तु अधिनियम 1955 के तहत प्रकरण दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई शुरू की गई है। जांच दल में जिला आपूर्ति अधिकारी शिव सुंदर व्यास एवं प्रभारी कनिष्ठ आपूर्ति अधिकारी राहुल चौहान शामिल रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.