लोहित झामर, मेघनगर
मेघनगर-फुरतालाब मार्ग पर मंगलवार को टवेरा वाहन और पल्सर मोटरसाइकिल के बीच जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसा इतना भीषण था कि बाइक सवार की मौके पर ही मौत हो गई।
जानकारी के अनुसार पल्सर मोटरसाइकिल क्रमांक MP 45 Z 7017 और टवेरा वाहन क्रमांक GJ 17 BA 8063 की आमने-सामने जोरदार टक्कर हुई। दुर्घटना के समय टवेरा वाहन में कोई सवारी मौजूद नहीं थी।
