बरझर में धूमधाम से मनाया गया 80वां स्वतंत्रता दिवस, देशभक्ति के रंग में रंगा पूरा कस्बा

0

इरशाद खान, बरझर

क्षेत्र में शनिवार को 80वां स्वतंत्रता दिवस बड़े ही हर्षोल्लास और धूमधाम के साथ मनाया गया। सुबह 8 बजे हाई स्कूल से छात्र-छात्राओं द्वारा भव्य प्रभात फेरी निकाली गई, जो पंचायत प्रांगण पहुंची। ग्राम पंचायत द्वारा प्रभात फेरी के लिए विशेष रूप से डीजे का प्रबंध किया गया था। डीजे पर बज रहे देशभक्ति गीतों के साथ प्रभात फेरी का नगर भ्रमण शुरू हुआ। हाथों में तिरंगा लहराते हुए स्कूली बच्चे और गांव के गणमान्य नागरिक भारत माता की जय और वंदे मातरम के गगनभेदी नारे लगाते हुए आगे बढ़ रहे थे।

गांव भ्रमण के पश्चात प्रभात फेरी पंचायत प्रांगण पहुंची, जहां सरपंच हिमसिंह बारिया ने विधिवत ध्वजारोहण किया। वहीं, हायर सेकेंडरी स्कूल में प्राचार्य राजेंद्र बैरागी ने ध्वजारोहण कर तिरंगे को सलामी दी। बरझर पुलिस चौकी पर चौकी प्रभारी शिवा तोमर द्वारा ध्वजारोहण किया गया। इसके अतिरिक्त ग्रामीण बैंक, आदिम जाति कल्याण संस्था, प्रज्ञा प्ले स्कूल, आदर्श विद्या मंदिर, बालक छात्रावास, कन्या छात्रावास, पशु चिकित्सालय एवं शासकीय अस्पताल सहित सभी प्रमुख संस्थानों में भी गरिमामय माहौल में राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया।

राष्ट्रीय पर्व का मुख्य समारोह हायर सेकेंडरी स्कूल प्रांगण में आयोजित किया गया। यहां छात्र-छात्राओं ने प्रेरक भाषण और देशभक्ति गीतों पर मनमोहक सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देकर सभी का मन मोह लिया। कार्यक्रम के सफल समापन के पश्चात सभी बच्चों और उपस्थित नागरिकों को मिठाई का वितरण किया गया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.