गोपाल गौशाला में 75वाँ पूर्णिमा महोत्सव धूमधाम से मनाया गया

0

जितेंद्र वाणी, नानपुर

आलीराजपुर जिले की सबसे बड़ी गोपाल गौशाला में पूर्णिमा महोत्सव का आयोजन किया गया। यह गौशाला मालवा माटी के संत पंडित कमल किशोर जी नागर द्वारा संचालित है।

हरि सत्संग समिति, खट्टाली द्वारा प्रतिमाह पूर्णिमा के अवसर पर गौशाला में गौ-मिष्ठान, हरी चरी, गोग्रास और सुंदर भजनों के साथ सहभोज का आयोजन किया जाता है। इसी क्रम में इस माह 75 वाँ पूर्णिमा महोत्सव हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में मालवा कथा व्यास श्री बृज किशोर जी नागर, शाजापुर (धुसी) पधारे। उन्होंने गौ माता के दर्शन कर गौ-मिष्ठान खिलाया। समिति के दिनेश जी लढ़ा ने गुरुदेव का पुष्पमाला पहनाकर सम्मान किया।

अपने उद्बोधन में गुरुदेव ने गौ माता की महिमा का वर्णन करते हुए कहा कि गौ माता में 33 करोड़ देवी-देवताओं का वास है। जो व्यक्ति सच्चे मन से गौ सेवा करता है, गौ माता उसके इहलोक और परलोक दोनों सुधार देती है। सभी भक्तों को अपने जन्मदिन, विवाह वर्षगांठ, शुभ प्रसंगों एवं पूर्वजों की पुण्यतिथि पर गौशाला आकर गोग्रास और हरी चरी खिलाकर गौ माता का आशीर्वाद लेना चाहिए।

इस अवसर पर हरि सत्संग समिति के गायक राजू भाई कोदे जोबट एवं दिनेश जी लढ़ा द्वारा “गुरुदेव पधारिया म्हारा अंगना” और “मेरी झोपड़ी के भाग खुल जाएंगे, राम आएंगे…” जैसे अनेक मधुर भजनों की प्रस्तुति दी गई, जिससे पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया।

कार्यक्रम में हरि सत्संग समिति के प्रमुख दिनेश जी लढ़ा, रितेश जी अग्रवाल, अनिल नगवाडिया, सुरेश महेश्वरी, रमेश मेहता, प्रदीप नगवाडिया, गोविंद लढ़ा, वरिष्ठ सीताराम दुलासा जी वाणी, संतोष रामदास जी वाणी, महेंद्र सेठ, संतोष महेश्वरी, कैलाश वर्मा, महेंद्र महेश्वरी, अशोक मांगीलाल जी, प्रवीण वर्मा, दिलीप मांगीलाल जी, मनीष कुमार हीरालाल वाणी, विकास वाणी, योगेश वाणी सहित समिति के सभी सदस्य एवं गोपाल गौशाला के सदस्य उपस्थित रहे। कार्यक्रम में विशेष सहयोग रमेश जी परवाल (अध्यापक), खट्टाली का रहा। अंत में आभार तरुण कुमार लीलाराम वाणी ने व्यक्त किया।

उद्योगपति नितेश अग्रवाल जोबट एवं व्यवसायिक सुनील जी अग्रवाल जोबट की उपस्थिति में लाभार्थी परिवार द्वारा इस पूर्णिमा गौ सेवा का पुनीत कार्य राज दीप मसाला मनोज भाई जैन इंदौर द्वारा लिया गया ।

Leave A Reply

Your email address will not be published.