मन की बात सुनने के बाद मंत्री नागरसिंह चौहान ने किया ग्रामीण क्षेत्र का दौरा, कई गांवों में विद्युत डीपी का किया लोकार्पण
आलीराजपुर। मध्यप्रदेश शासन के कैबिनेट मंत्री नागरसिंह चौहान ने रविवार को मॉडल स्कूल छात्रावास, उमराली रोड पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘मन की बात’ कार्यक्रम को सुना। इसके पश्चात उन्होंने क्षेत्र के ग्रामीण इलाकों का प्रवास कर विभिन्न ग्रामों एवं फलियों में विद्युत डीपी का शुभारंभ एवं लोकार्पण किया।
मंत्री नागरसिंह चौहान ने अपने प्रवास के दौरान 6 विद्युत डीपी का लोकार्पण किया। इस दौरान कैबिनेट मंत्री चौहान ने ग्राम गव्हानं में दो फलीयो में होली फलिया एवं पुूजार फलिया, ग्राम रोडधा, ग्राम गिलझीरी के बयड़ी फलिया, ग्राम जावानिया के बुड़नला फलिया तथा ग्राम इन्डू के पटेल फलिया में पहुंचकर विद्युत डीपी के कार्यों का शुभारंभ किया।
