मध्य प्रदेश शासन के सेवा संकल्प अभियान में संस्कार की कन्याओं ने बढ़ाया थांदला का मान

0

रितेश गुप्ता, थांदला  

मध्य प्रदेश शासन द्वारा आयोजित “सेवा संकल्प अभियान” के अंतर्गत जिला स्तरीय भाषण प्रतियोगिता में कलेक्टर महोदय योगेश तुकाराम भरसट, संयुक्त कलेक्टर महेश बड़ोले, सहायक आयुक्त सुप्रिया बिसेन,जिला कार्यक्रम अधिकारी मोनिका बघेल, थांदला-मेघनगर के बीईओ दीपेश सोलंकी और झाबुआ-रामा के बीईओ की उपस्थिति में प्रतियोगिता आयोजित हुई। इस प्रतियोगिता में संस्कार पब्लिक स्कूल थांदला की बालिकाओं ने अपनी प्रतिभा और रचनात्मकता का परिचय देते हुए उत्कृष्ट प्रदर्शन से उल्लेखनीय सफलता अर्जित की।

योजना के अंतर्गत *वर्ष 2047 तक विकसित भारत का सपना* विषय पर आयोजित भाषण प्रतियोगिता में जूनियर वर्ग में प्रथम स्थान इंसिया ओनाली बोहरा, सीनियर वर्ग में प्रथम स्थान अन्वेषा दीपक शुक्ला एवं तृतीय स्थान काव्या जितेंद्र राठौड़ ने प्राप्त कर नगर एवं विद्यालय का गौरव बढ़ाया। इस उपलब्धि पर कलेक्टर महोदय द्वारा विद्यार्थियों को पुरस्कृत किया गया एवं बधाई दी गई। विद्यालय के चेयरमेन ललित कांकरिया, एकेडमिक डायरेक्टर ममता कांकरिया, डायरेक्टर श्रीयक कांकरिया एवं समस्त स्टाफ ने विद्यार्थियों की भूरी-भूरी प्रशंसा की एवं बधाई प्रेषित की। विद्यार्थियों की उपलब्धि ने यह सिद्ध कर दिया कि थांदला की युवा प्रतिभाएँ शिक्षा के साथ-साथ सामाजिक जागरूकता एवं जनकल्याणकारी अभियानों में भी अग्रणी भूमिका निभा रही हैं।

Leave A Reply

Your email address will not be published.