रिमझिम बारिश के बीच भारी मन से दशा माता को दी विदाई

0

मयंक विश्वकर्मा, आम्बुआ

क़स्बे में विगत लगभग दस दिनों से विराजमान सुख समृद्धि तथा घर परिवार की दशा ठीक करने वाली दशा माता को आज रिमझिम बारिश के बीच भक्तों ने भारी मन से विदा किया।

मिली जानकारी अनुसार आम्बुआ में इस वर्ष लगभग पांच स्थानों पर दशा मांता की अस्थाई मूर्तियां विगत दिनों अमावस्या के दिन स्थापित की गई थी,दस दिनों तक मांता जी की सुबह शाम पूजा अर्चना एवं आरती के साथ ही भजन कीर्तन किए गए तथा महिलाओं ने उपवास भी किए,घर परिवार तथा क्षेत्र में सुख समृद्धि बनी रहे तथा सभी की दशा( स्थिति ) ठीक बनी रहे, खुशहाली बनी रहे ऐसी कामना की गई,नवमें दिन रात्रि जागरण कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमें रात भर मांता रानी की आराधना की जा कर आज दसवें दिन सुबह महाआरती पश्चात ढोल ढमाके एवं डी जे की धुन पर मांता जी की सवारी के साथ जुलूस निकाला जा कर रिमझिम बारिश के बीच भीगते हुए मांता भक्तों ने हथिनी नदी में मूर्तियों को भारी मन से विसर्जित किया गया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.