पुलिस के हत्थे चढ़े स्टंटबाज बाइक राइडर्स, 8 युवकों पर हुई चालानी कार्रवाई

0

गौरव कटकानी, कालीदेवी

आजकल स्टंटबाज बाइक राइडर्स का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है, जिस पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस भी मुस्तैदी से चालानी कार्रवाई कर रही है। कालीदेवी कस्बे में भी ऐसे बाइक राइडर्स की संख्या में काफी इजाफा हुआ है। स्कूल खुलने से लेकर छुट्टी होने तक ये राइडर्स कस्बे की सड़कों पर तेज रफ्तार से फर्राटा भरते नजर आते हैं।

आज कालीदेवी में हाट-बाजार का दिन था। इसके बावजूद, ये राइडर्स रोजाना की तरह भीड़भाड़ वाले बाजार में तेज रफ्तार से अपनी बाइक दौड़ा रहे थे। इन स्टंटबाजों की लगातार मिल रही शिकायतों पर संज्ञान लेते हुए आखिरकार आज कालीदेवी पुलिस ने इन्हें धर दबोचा।

पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए 4 बाइक सहित 8 लड़कों को पकड़ा और उन्हें कालीदेवी थाने लेकर आई। यहां पुलिस ने इन युवकों को भविष्य में ऐसा न करने की अंतिम चेतावनी दी और उनके खिलाफ विधिवत रूप से चालानी कार्रवाई की।

Leave A Reply

Your email address will not be published.