लोहित झामर, मेघनगर
आश्रय परिसर, थांदला रोड रेलवे ब्रिज के सामने मेघनगर में परम पूज्य गुरुदेव श्री श्रीधर जी बैरागी महाराज, पीठाधीश्वर श्री बालाजी धाम, गड़ावदिया के मुखारविंद से तीन दिवसीय भव्य हनुमत कथा एवं दिव्य दरबार का आयोजन किया जा रहा है। आयोजन को लेकर श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह का माहौल है।
