ग्राम बोरी में सेवा पखवाड़ा के तहत हर्षोल्लास से मना ‘आंगन मिलन’ कार्यक्रम, सब्जियों की रंगोली और फैंसी ड्रेस रहे मुख्य आकर्षण
संजय गांधी, बोरी
ग्राम बोरी में सेवा पखवाड़ा के अंतर्गत ग्राम पंचायत भवन, बोरी में आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं द्वारा ‘आंगन मिलन’ कार्यक्रम का भव्य और उत्साहपूर्ण आयोजन किया गया। कार्यक्रम में पोषण, स्वास्थ्य और स्वच्छता का संदेश देने के साथ-साथ कई रोचक गतिविधियां आयोजित की गईं।
